बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा श्रद्धा कपूर इन दिनों पूरी तरह से “घुमक्कड़ मोड ऑन” में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली श्रद्धा ने हाल ही में मुंबई की ऐतिहासिक और कलात्मक जगहों की सैर करते हुए अपनी कुछ दिलचस्प तस्वीरें साझा कीं।
मुंबई के सबसे पुराने म्यूज़ियम की सैर
श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि वह डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूज़ियम गई थीं, जो मुंबई का सबसे पुराना म्यूज़ियम है और 1855 में सजावटी एवं औद्योगिक कला के खजाने के रूप में स्थापित हुआ था।
तस्वीरों में श्रद्धा कभी फूलों के साथ पोज़ देती नजर आईं तो कभी ऐतिहासिक विरासत की खूबसूरती में खोई हुईं दिखीं।
पारसी फ्लेवर का स्वाद
इतना ही नहीं, श्रद्धा ब्रिटानिया एंड कंपनी रेस्टोरेंट भी पहुंचीं, जो 1923 में स्थापित किया गया था और पारसी भोजन के लिए बेहद प्रसिद्ध है। उन्होंने वहां का मशहूर कैरेमल कस्टर्ड चखा और रेस्टोरेंट के ओनर के साथ भी तस्वीरें साझा कीं।
कैप्शन में श्रद्धा ने लिखा:
“Next picnic kahan jaoon ??? #GhummakadModeOn”
फिल्मी मोर्चे पर भी फुल ऑन एक्शन
श्रद्धा का ये ट्रैवलिंग ट्रिप तो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है — श्रद्धा आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं।
🔹 राही अनिल बारवे के साथ नई फिल्म
खबरों की मानें तो श्रद्धा जल्द ही ‘तुम्बाड’ फेम राही अनिल बारवे के साथ काम करेंगी। यह फिल्म एक मल्टी-फिल्म डील का हिस्सा है जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।
🔹 आदित्य रॉय कपूर संग फिर जोड़ी?
श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर की ‘आशिकी 2’ जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आ सकती है। इस प्रोजेक्ट की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं।
🔹 ‘धूम’ फ्रेंचाइज़ी में एंट्री?
इसके अलावा श्रद्धा को लेकर ये भी चर्चा है कि वे ‘धूम’ फ्रेंचाइज़ी के अगले पार्ट में नजर आ सकती हैं। और खास बात ये कि वे इस फिल्म में एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी, जिनके साथ वह ‘तू झूठी मैं मक्कार‘ में नजर आई थीं।
‘स्त्री 2’ में दिखाई दी थी आखिरी बार
श्रद्धा को आखिरी बार 2024 की फिल्म “स्त्री 2: सरकटे का आतंकी” में देखा गया था। यह फिल्म अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की चौथी कड़ी थी। फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी थे।
फैन्स बोले – अगली घुमक्कड़ी पर हमें भी ले चलो!
श्रद्धा की पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया और कमेंट्स में उन्हें नई जगहों के सुझाव भी दिए। अब देखना ये होगा कि श्रद्धा अगली बार किस जगह पर ‘घुमक्कड़ी’ करती नजर आती हैं।